जय महर्षि गौतम

अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट

Empowering future generations through education and service

अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है।

आदरणीय समाज बंधुओं,

यह सर्वविदित है कि शिक्षा ही प्रत्येक समाज के विकास की धुरी है। इसको केन्द्र में रखते हुए हमारे समाज के प्रबुद्ध पुरोधाओं ने समाज के शैक्षणिक उत्थान एवं पारमार्थिक कार्यों के पावन उद्देश्य की पूर्ति हेतु अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट का गठन वर्ष 2009 में किया गया, जो वर्ष 2010 में देवस्थान विभाग जोधपुर में पंजीकृत होकर विधिवत क्रियाशील हुआ। आपको सूचित करते हुए हर्ष है कि यह अखिल भारतवर्षीय स्तर की सामाजिक पंजीबद्ध संस्था है, जो समाज की युवा शक्ति की युवाषक्ति के लिए शिक्षा की राह प्रशस्त करने का कार्य कर रही है। वस्तुतः यह प्रतिभाशाली कितु जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए यह एक आशा का दीप है।

ट्रस्ट के उद्देश्यों की दिशा में कार्य करते हुए उच्च शिक्षा में अध्ययन हेतु विद्यार्थियों को सहायता करना तथा ट्रस्ट के कोष में वृद्धि करने हेतु अधिकाधिक संस्था में इसके ट्रस्टी बनाने की दिशा मे कार्य किया गया है, जिसे और गति देना आवश्यक है। समाज बंधु मुक्त हस्त से आर्थिक सहयोग करने में आगे आये और इसके कोष को मजबूत करे ताकि युवा विद्यार्थियों की शैक्षिक अपेक्षाओं में सहायता की जा सके। मुझे विश्वास है कि शैक्षिक उत्थान एवं पारमार्थिक कार्यों हेतु आपका सतत् सहयोग ट्रस्ट को मिलता रहेगा।

अंत में, मैं सभी उदारमन दानदाताओ, उद्यमीयों एवं समर्थ बंधुओं के तन, मन एवं धन के सहयोग की आशा करता हूं तथा ट्रस्ट के निम्न ध्येय की दिशा में आगे बढ़ने का विनम्र अनुरोध करता हूं।

“युवा पढ़े, आगे बढ़े।
सेवा के पावन पथ पर
शिक्षा की अलख जगाएं हम।”

सादर जय महर्षि गौतम।

Harigopal Sharma

राष्ट्रीय अध्यक्ष

Key Objectives of our Trust

"सहयोग का हाथ, जरूरतमंद के साथ !​"

To help students by planning for education, higher education, research, employment and education for the educational development of the society.

महाविद्यालय, शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थान, छात्रावास, पुस्तकालय का भवन निर्माण इनका संधारण एवं संचालन।

प्राकृतिक व राष्ट्रीय आपदा यथा भूकम्प, बाढ़ से पीड़ितों की सहायता करना।

To help poor and helpless people in their medical treatment.

हमारा उदेश्य शिक्षा को हर छात्र तक पहुँचाना और उज्ज्वल भविष्य के लिए अवसर प्रदान करना है।साथ ही, हम पारमार्थिक कार्यो के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। अब समय है जुड़ने का और इस महान कार्य का हिस्सा बनने का—साथ मिलकर हम और भी अधिक जीवन बदल सकते हैं।

Trustees

0 +

Approved Loan Applications

0 +

“ विचार जो दिशा दें, अनुभव जो प्रेरित करें ”

“हमारे साथ जुड़ने वाले सदस्य मिलकर एक बेहतर समाज की नींव रख रहे हैं। जानिए उनके अनुभव, उन्हीं की जुबानी।”

“जीवन में जो भी करो, भगवान को साक्षी मानकर करो, फिर न पछतावा होगा, न भय रहेगा। आस्था, संयम और सेवा – यही जीवन को सफल बनाने का सच्चा मार्ग है।”
6258301472864932280

श्री महंत आचार्य बजरंगदास जी महाराज

महामंडलेश्वर श्री बालाजी सेवा धाम ,श्री बालाजी नागौर

“मेरा सभी समाज बंधु गण से निवेदन है कि वह उच्च शिक्षा के लिए अपने बच्चों को आगे बढ़ाएं और जहां आर्थिक संबल की आवश्यकता हो इस ट्रस्ट से संपर्क कर समाजोत्थान की दिशा प्रशस्त करें।”
Shri Bhagirath Ji Sharma

श्री भागीरथ शर्मा

Retired IAS

"I've had the opportunity to work with this organization to create plans and raise resources. Every time I see a sparkle in the eyes of a student in need, I feel we're on the right path. Here, service isn't just a job, it's a feeling."
G_L_Tiwari

श्री जी एल तिवारी

Retired RAcS

“ब्राह्मणों के लिए विद्या ही आभूषण है, आजीविका है और गरिमामय जीवन का आधार। समाज के जरुरतमंद प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक सम्बल देने व समाज के शैक्षणिक उन्नयन हेतु अ भा म गौ शैक्षणिक व पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयास सार्थक व सराहनीय है।”
Dr. Devraj_sharma

डॉ. देवराज शर्मा

शिक्षाविद् व साहित्यकार

News, Articles and Press Notes

"एकता का हर धागा, भविष्य को मजबूत बुनता है ।"

आपकी भागीदारी, किसी का भविष्य संवार सकती है !

हर नया सदस्य हमारे मिशन को और सशक्त बनाता है। शिक्षा और परमार्थ के इस अभियान में शामिल होकर, आप अनगिनत जीवनों में उम्मीद की नई किरण जगा सकते हैं।

Scroll to Top