जय महर्षि गौतम

विधि एवं विधान पुनरीक्षण समिति

विधि एवं विधान पुनरीक्षण समिति

ट्रस्ट की कानूनी परामर्शदात्री समिति का उद्देश्य ट्रस्ट के विधिक मामलों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह समिति ट्रस्ट के विधिक पहलुओं, विधान के अनुकूलता, और न्यायिक प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सलाह देती है।

समिति के कार्य एवं अपेक्षाएँ

  • समिति के सदस्य ट्रस्ट के विधी संबंधित प्रकरणों में परामर्श प्रदान करेंगे और आवश्यकता होने पर सक्षम न्यायालय/  उच्च न्यायालय में ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • ट्रस्ट के विधान में दृष्टिगत विसंगतियों के निवारण हेतु पुनरीक्षण करेंगे, तथा ट्रस्ट को प्राप्त विधान संबंधी सुझावों का परीक्षण कर उनकी अनुशंसा प्रबंधकारिणी को प्रस्तुत करेंगे।
  • श्री गोविन्द लाल पतरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, इस समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित होंगे।
  • समिति के संयोजक आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञों और अनुभवी व्यक्तित्वों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित कर सकते हैं। ट्रस्ट के महामंत्री इस समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
  • समिति के संयोजक और सदस्य ट्रस्ट प्रबंधकारिणी के पदेन सदस्य होंगे।

श्री जी. पी. शर्मा

संयोजक

श्री जितेंद्र पंचारिया

Members

श्री लिकमा राम उपाध्याय

Members

श्री राजेश पंचारिया

Members

Scroll to Top