जय महर्षि गौतम

डॉ. चौबे ट्रस्ट के नोडल अधिकारी नियुक्त

अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल शर्मा के अनुमोदन से बीकानेर निवासी डॉ. दिनेश कुमार चौबे को ट्रस्ट संबंधी कार्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहायता हेतु मानद विशेषज्ञाधिकारी तथा आई.टी एवं वेब साइट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. चौबे एल.एन.एम इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (LNM IIT) जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक. (ऑनर्स) है। आपने नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU) सिंगापुर से एडाप्टिव डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग में शोध करते हुए पी. एच. डी अर्जित की है।

डॉ. चौबे एन.टी.यू स्कूल ऑफ मेकेनिकल एंड एरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी रिसर्च फैलो तथा सिंगापुर में स्थित मेडिकल डिवाइस कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (C.T.O) के रूप में कार्यरत रहे है। आप डब्ल्यू. सी. इंडिया, एम. ई. आई.टी वाई (MEITY), भारत सरकार तथा अन्य संस्थानों की परियोजनाओं में सहयोगी की भूमिका में सेवाएं देते रहे है।

इनकी आई.टी एवं डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता एवं अनुभव का लाभ ट्रस्ट के आई.टी एवं वेब साइट संबंधी कार्यों में मिलेगा। चौबे ने ट्रस्ट में उन्हें सौंपें गये दायित्व की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया है।

 

Scroll to Top