जय महर्षि गौतम

"न्याय शास्त्र प्रणेता महर्षि गौतम!"

परिचय

बीज का रोपण हमारे समाज के पुरोधाओं ने अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के गठन के माध्यम से वर्ष 2009 में किया गया है। यह एक स्वतंत्र एवं विधिक इकाई के रूप से पंजीबद्ध ट्रस्ट है। जिसका संचालन ट्रस्ट विधान में विधित प्रावधानों के अन्तर्गत किया जाता है।

संस्थापक संदेश

हर समाज के उत्थान के लिए सर्वोच्च आवश्यकता शिक्षा की है लेकिन उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक स्थिति आड़े आती है। इसी उद्देश्य से हमारे समाज को आगे बढ़ाने के लिए 2009 में चित्तौड़ बैठक में अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट का गटन किया गया जो कई कठिनाइयों के बावजूद भी अनवरत समाज की सेवा में समर्पित है।  

उच्च शिक्षा के लिए इस ट्रस्ट द्वारा ब्याज रहित ऋण दिया जाता है जो शिक्षा पूर्ण होने के बाद नौकरी लगने के पश्चात लाभार्थी द्वारा अपनी इच्छा अनुसार आसान से आसान किश्तों मे जमा किया जा सकता है।

मेरा सभी समाज बंधु गण से निवेदन है कि वह उच्च  शिक्षा के लिए अपने बच्चों को आगे बढ़ाएं और जहां आर्थिक संबल की आवश्यकता हो इस ट्रस्ट  से संपर्क कर समाजोत्थान की दिशा प्रशस्त करें।

भागीरथ शर्मा

निवेदक 

Shri Bhagirath Ji Sharma

सरंक्षक ट्रस्टी

संप्रवर्तक ट्रस्टी

राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व अध्यक्ष

Scroll to Top