
https://epaper.dakshinbharat.com/view/2922/dakshin-bharat-karnataka/8
अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय को बेंगलूरु में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ, विप्र फाउंडेशन जोन–18 के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम उपाध्याय के निवास पर एक गरिमामय सादे कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष (दक्षिण) श्रीकांत पाराशर भी उपस्थित थे। तुलसीराम उपाध्याय के परिवार जनों के अलावा, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कर्नाटक के अध्यक्ष बाल पंचारिया तथा समाज के सदस्यगण ने, विप्र फाउंडेशन बेंगलूरु चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, महासचिव हेमंत परवाल एवं जोन–18 के पदाधिकारियों ने हरि गोपाल को कर्नाटक का फेंटा व माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। श्रीकांत पाराशर ने भी शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। गुर्जर गौड़ समाज के वरिष्ठ तथा ट्रस्ट के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल जोशी ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय दिया। तुलसीराम उपाध्याय ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर हरिगोपाल उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में ट्रस्ट के उद्देश्य एवं कार्यशैली के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि पिछले लगभग 12 वर्षों में ट्रस्ट ने समाज के लिए किए गए शिक्षा संबंधी एवं युवाओं को सहयोग करने सम्बन्धी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण दिया जाता है जो शिक्षा पूर्ण होने के एक वर्ष बाद से आसान किश्तों में वह ऋण विद्यार्थी इस ट्रस्ट को वापस लौटाने के लिए बाध्य होता है। आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को स्कूली पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी देने का प्रावधान है जो वापिस नहीं ली जाती है। उन्होंने समाज के उन उदारमन दानदाताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया जिनके सहयोग के कारण यह योजना अविरत रूप से लगातार चल रही है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट को धन संग्रह के लिए अनेक योजनाएं हैं जिनमें समाज के लोग अपना सहयोग देते हैं और ऐच्छिक रूप से भी धन संग्रहित होता है जिससे ब्याज तथा डोनेशन से छात्रवृत्ति आवंटन में सहयोग मिलता है।