सदस्यता
न्यासीयों का वर्गीकरण
सदस्यता की जानकारी
प्रत्येक समाज बन्धु जो इस न्यास से जुड़ने के लिए ₹100 या उसके गुणक में, परन्तु ₹11,000 से कम राशि का योगदान करेगा, उसे साधारण Members बनाया जा सकेगा।
ऐसे सदस्य को ट्रस्ट मंडल की बैठकों में भाग लेने या मतदान करने का अधिकार नहीं होगा।
आवेदन प्रपत्र (Application Form)
कृपया दिए गए लिंक से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें।
प्रपत्र को भरें और उसके साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ एवं भुगतान का प्रमाण (Payment Proof) संलग्न कर नीचे दिये अध्यक्ष्य कार्यालय पते पर भेजें ।
अध्यक्षीय कार्यालय
II-बी-19, मुरलीधर व्यास कॉलोनी,
एस.डी.पी, स्कूल के पास,
बीकानेर -334006
भुगतान के तरीके (Payment Modes)
1. ऑफलाइन भुगतान:
सदस्यता राशि का भुगतान चेक या डिमांड ड्राफ्ट (DD) द्वारा ट्रस्ट के नाम “अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट” के पक्ष में किया जा सकता है।
2. ऑनलाइन भुगतान:
यदि आप ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं, तो कृपया व्हाट्सएप या कॉल द्वारा हमसे संपर्क करें।
हम आपको भुगतान हेतु QR कोड या नेट बैंकिंग विवरण साझा करेंगे।
प्रमाणपत्र एवं रसीद (Certificate and Receipt)
सफल पंजीकरण के पश्चात आपको:
- भुगतान की रसीद तथा
- सदस्यता / Trustees प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
आयकर में छूट (Income Tax Rebate)
न्यास में आपके योगदान पर आप आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80-G के अंतर्गत छूट (rebate) प्राप्त कर सकते हैं।