"न्याय शास्त्र प्रणेता महर्षि गौतम!"
परिचय
बीज का रोपण हमारे समाज के पुरोधाओं ने अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के गठन के माध्यम से वर्ष 2009 में किया गया है। यह एक स्वतंत्र एवं विधिक इकाई के रूप से पंजीबद्ध ट्रस्ट है। जिसका संचालन ट्रस्ट विधान में विधित प्रावधानों के अन्तर्गत किया जाता है।
न्यास के सार्वजनिक घोषणा पत्र के माध्यम से 11 संपर्कत न्यासीगण द्वारा न्यास विधान में वर्णित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अनुदान राशि ₹55000/- न्यास के न्यास निधि (कॉर्पस फण्ड) के रूप में जमा करते हुए इसका प्रवर्तन 17 सितम्बर 2009 को किया गया।

14 अक्टूबर 2010 (सहायक आयुक्त देवस्थान, जोधपुर द्वारा)
बैठक दिनांक: 12.07.2010
बैठक दिनांक: 12.03.2012
संस्थापक संदेश
हर समाज के उत्थान के लिए सर्वोच्च आवश्यकता शिक्षा की है लेकिन उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक स्थिति आड़े आती है। इसी उद्देश्य से हमारे समाज को आगे बढ़ाने के लिए 2009 में चित्तौड़ बैठक में अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट का गटन किया गया जो कई कठिनाइयों के बावजूद भी अनवरत समाज की सेवा में समर्पित है।
उच्च शिक्षा के लिए इस ट्रस्ट द्वारा ब्याज रहित ऋण दिया जाता है जो शिक्षा पूर्ण होने के बाद नौकरी लगने के पश्चात लाभार्थी द्वारा अपनी इच्छा अनुसार आसान से आसान किश्तों मे जमा किया जा सकता है।
मेरा सभी समाज बंधु गण से निवेदन है कि वह उच्च शिक्षा के लिए अपने बच्चों को आगे बढ़ाएं और जहां आर्थिक संबल की आवश्यकता हो इस ट्रस्ट से संपर्क कर समाजोत्थान की दिशा प्रशस्त करें।
भागीरथ शर्मा
निवेदक