गुजरात प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए श्री रानीदान शर्मा (जाजड़ा)
सभी ट्रस्टीयों को जोड़ने और ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी साझा करने हेतु सूचना जारी की जाती है। आप भी ट्रस्ट से जुड़कर समाजिक कार्यों में योगदान दे सकते हैं।
सभी ट्रस्टीयों को जोड़ने और ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी साझा करने हेतु सूचना जारी की जाती है। आप भी ट्रस्ट से जुड़कर समाजिक कार्यों में योगदान दे सकते हैं।
सभी ट्रस्टीयों को जोड़ने और ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी साझा करने हेतु सूचना जारी की जाती है। आप भी ट्रस्ट से जुड़कर समाजिक कार्यों में योगदान दे सकते हैं।
सभी ट्रस्टीयों को जोड़ने और ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी साझा करने हेतु सूचना जारी की जाती है। आप भी ट्रस्ट से जुड़कर समाजिक कार्यों में योगदान दे सकते हैं।
सभी ट्रस्टीयों को जोड़ने और ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी साझा करने हेतु सूचना जारी की जाती है। आप भी ट्रस्ट से जुड़कर समाजिक कार्यों में योगदान दे सकते हैं।
https://epaper.dakshinbharat.com/view/2922/dakshin-bharat-karnataka/8 अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय को बेंगलूरु में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ, विप्र फाउंडेशन जोन–18 के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम उपाध्याय के निवास पर एक गरिमामय सादे कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष (दक्षिण) श्रीकांत पाराशर भी उपस्थित थे। तुलसीराम उपाध्याय के परिवार जनों के अलावा, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कर्नाटक के अध्यक्ष बाल पंचारिया तथा समाज के सदस्यगण ने, विप्र फाउंडेशन बेंगलूरु चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, महासचिव हेमंत परवाल एवं जोन–18 के पदाधिकारियों ने हरि गोपाल को कर्नाटक का फेंटा व माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। श्रीकांत पाराशर ने भी शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। गुर्जर गौड़ समाज के वरिष्ठ तथा ट्रस्ट के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल जोशी ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय दिया। तुलसीराम उपाध्याय ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया। इस अवसर पर हरिगोपाल उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में ट्रस्ट के उद्देश्य एवं कार्यशैली के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि पिछले लगभग 12 वर्षों में ट्रस्ट ने समाज के लिए किए गए शिक्षा संबंधी एवं युवाओं को सहयोग करने सम्बन्धी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण दिया जाता है जो शिक्षा पूर्ण होने के एक वर्ष बाद से आसान किश्तों में वह ऋण विद्यार्थी इस ट्रस्ट को वापस लौटाने के लिए बाध्य होता है। आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को स्कूली पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी देने का प्रावधान है जो वापिस नहीं ली जाती है। उन्होंने समाज के उन उदारमन दानदाताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया जिनके सहयोग के कारण यह योजना अविरत रूप से लगातार चल रही है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट को धन संग्रह के लिए अनेक योजनाएं हैं जिनमें समाज के लोग अपना सहयोग देते हैं और ऐच्छिक रूप से भी धन संग्रहित होता है जिससे ब्याज तथा डोनेशन से छात्रवृत्ति आवंटन में सहयोग मिलता है।
देणोक। अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित शिक्षा परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक में चार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए ब्याजमुक्त ऋण स्वीकृत किया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में योग्य विद्यार्थियों के आवेदनों पर विचार कर सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट ने बताया कि आगामी सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित हैं तथा पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही समाज के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया गया.
महर्षि गौतम ट्रस्ट में नई ऊर्जा,रविंद्र जाजड़ा बने महामंत्री, महेंद्र-रामेश्वर को भी बड़ी जिम्मेदारी अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राजस्थान प्रांतीय इकाई की कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट के प्रांतीय अध्यक्ष मानाराम पंचारिया ने बताया कि समाजसेवा, शिक्षा और ट्रस्ट के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए रविंद्र जाजड़ा को प्रांतीय महामंत्री, महेंद्र पंचारिया को बीकानेर संभागीय अध्यक्ष तथा रामेश्वर पाणेचा को बीकानेर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय की अनुशंसा पर किया गया। अध्यक्ष मानाराम पंचारिया ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी ट्रस्ट के शैक्षणिक और पारमार्थिक कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे तथा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौक़े पर ट्रस्ट के नवमनोनीत प्रांतीय महामंत्री रविंद्र जाजड़ा नें सभी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बिना ब्याज के शिक्षा ऋण उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी बालक या बालिका धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल शर्मा के अनुमोदन से बीकानेर निवासी डॉ. दिनेश कुमार चौबे को ट्रस्ट संबंधी कार्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहायता हेतु मानद विशेषज्ञाधिकारी तथा आई.टी एवं वेब साइट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. चौबे एल.एन.एम इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (LNM IIT) जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक. (ऑनर्स) है। आपने नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU) सिंगापुर से एडाप्टिव डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग में शोध करते हुए पी. एच. डी अर्जित की है। डॉ. चौबे एन.टी.यू स्कूल ऑफ मेकेनिकल एंड एरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी रिसर्च फैलो तथा सिंगापुर में स्थित मेडिकल डिवाइस कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (C.T.O) के रूप में कार्यरत रहे है। आप डब्ल्यू. सी. इंडिया, एम. ई. आई.टी वाई (MEITY), भारत सरकार तथा अन्य संस्थानों की परियोजनाओं में सहयोगी की भूमिका में सेवाएं देते रहे है। इनकी आई.टी एवं डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता एवं अनुभव का लाभ ट्रस्ट के आई.टी एवं वेब साइट संबंधी कार्यों में मिलेगा। चौबे ने ट्रस्ट में उन्हें सौंपें गये दायित्व की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया है।