जय महर्षि गौतम

कार्यक्रम एवं अभियान

"शिक्षा और सेवा — एक साझा यात्रा"

प्रबंधनकारिणी बैठक, शैक्षणिक एवं सामाजिक चिंतन -2026

अखिल भारत वर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक , शैक्षणिक व सामाजिक चिंतन कार्यक्रम दिनांक 19 जुलाई 2026 को बीकानेर में सम्पन्न हुआ।। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का भी विधिवत विमोचन किया गया।

ब्रोशर लोकार्पण समारोह -2026

"जन-जन तक जानकारी, हर मन में जागरूकता।”

ब्रोशर का लोकार्पण संत-महात्माओं, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।यह अवसर समाज सेवा, जागरूकता एवं जनकल्याण के संकल्प का प्रतीक रहा।

बेंगलूरु स्नेह मिलन -2026

"स्नेह मिलन एवं सम्मान।”

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा बेंगलूरु में अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिगोपाल उपाध्याय का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री हरिगोपाल उपाध्याय ने ट्रस्ट की शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं युवा सशक्तिकरण हेतु संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए समाज के सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।

न्यासी मण्डल बैठक (आम सभा), नोखा -2024

"एक मंच, एक संकल्प, एक दिशा।”

22 सितंबर 2024 को नोखा स्थित गौतम भवन में अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट की न्यासी मंडल बैठक (आम सभा) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिगोपाल उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक में देशभर से बड़ी संख्या में ट्रस्ट सदस्यों एवं न्यासियों ने सहभागिता कर संगठन की गतिविधियों, भावी योजनाओं तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम को लेकर समाजबंधुओं में विशेष उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

सेवा का संकल्प - “कोई भूखा न सोए” अभियान

"मानव सेवा, सर्वोच्च सेवा।"

अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, बीकानेर इकाई एवं गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा 1000 क्विंटल आटे का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के तहत बीकानेर एवं नोखा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों तक घर-घर जाकर आटा पहुंचाया गया। इस सेवा अभियान में समाज के अनेक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह अभियान सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

शिक्षा उत्थान पर्व, नागौर -2016

"शिक्षा का प्रकाश, भविष्य का विकास।”

समाज में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “शिक्षा उत्थान पर्व” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ब्याजमुक्त ऋण योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के इच्छुक प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने की पहल को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम के दौरान नए ट्रस्टियों का भी जुड़ाव हुआ, जिससे ट्रस्ट के कार्यों एवं योजनाओं के विस्तार को सहयोग मिला।

ट्रस्ट मीटिंग , जोधपुर - 2013

"विचारों का संगम और सेवा का संकल्प।”

ट्रस्ट के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों, शैक्षणिक योजनाओं एवं भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। बैठक में ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, शिक्षा एवं सेवा कार्यों के विस्तार तथा संगठनात्मक विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Scroll to Top