जय महर्षि गौतम

Impact Stories

इम्पैक्ट स्टोरीज़

"हर कहानी एक प्रेरणा, हर उपलब्धि एक संदेश”

अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए गए शिक्षा ऋण ने छात्रों के सपनों को पंख दिए हैं। यहाँ पढ़ें उन छात्रों की प्रेरक कहानियाँ, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद ऊँचाइयाँ छूकर अपने जीवन को नई दिशा दी।

🌿 संघर्ष से सफलता तक: श्री भरत जोशी की प्रेरक यात्रा

श्री भरत जोशी, बीकानेर(राजस्थान)  निवासी, ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 में 155वीं रैंक हासिल करते हुए परिवार एवं समाज को गौरवान्वित किया है। यह उनका पहला प्रयास था और यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और परिवार के अटूट सहयोग का परिणाम है।

भरत जी एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी मां, श्रीमती आशा जोशी, ने सीमित संसाधनों के बावजूद उन्हें और उनकी बहन को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। IIT Roorkee में प्रवेश मिलने के बाद जब शिक्षा ऋण स्वीकृत नहीं हुआ, तब अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने उन्हें शैक्षणिक ऋण प्रदान कर सहायता की।

ट्रस्ट के इस सहयोग से भरत अपनी उच्च शिक्षा (B.Tech Geophysical Technology) पूरी कर सके। IIT Roorkee में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया — उनका शोधपत्र रिमोट सेंसिंग जर्नल में प्रकाशित हुआ और उन्हें फेलोशिप भी प्राप्त हुई। बाद में, उन्होंने GATE परीक्षा में जियोफिजिक्स विषय में AIR-1 प्राप्त की और अंततः RAS परीक्षा में सफलता हासिल कर उच्च शिक्षा के अध्ययन को सुगम बनाया।

भरत जी  अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत एवं परिवार के त्याग को देते हैं। उनके शब्दों में —

“लहरों से डरके नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।”

ट्रस्ट को गर्व है कि उनके सहयोग से प्रतिभाशाली छात्र जैसे भरत जोशी अपने सपनों को साकार कर समाज में प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।

"हम जल्द ही और प्रेरक अनुभव आपके साथ साँझा करेंगे ।"
Scroll to Top