
देणोक। अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित शिक्षा परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक में चार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए ब्याजमुक्त ऋण स्वीकृत किया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में योग्य विद्यार्थियों के आवेदनों पर विचार कर सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट ने बताया कि आगामी सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित हैं तथा पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही समाज के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया गया.