उच्च स्तरीय विचार समहू
उच्च स्तरीय विचार समहू ( परमार्शदात्री समिति)
विचार समूह या परामर्शदात्री समिति का उद्देश्य ट्रस्ट के निर्णयों में अनुभव और विशेषज्ञता का समावेश करना है, ताकि ट्रस्ट के उद्देश्यों की दिशा और रणनीतियों को सुदृढ़ किया जा सके। इस समिति में मनोनीत महानुभावों का मार्गदर्शन ट्रस्ट के कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।
समिति के कार्य एवं अपेक्षाएँ
- समिति के सदस्य ट्रस्ट के राष्ट्रीय स्वरूप को सुदृढ़ करने, नीति निर्धारण, उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्यास कोष में वृद्धि हेतु बहुमूल्य सुझाव और परामर्श प्रदान करेंगे।
- विचार समूह की सामयिक बैठकों को समिति के संयोजक द्वारा आहूत किया जाएगा, जिनकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष करेंगे। ट्रस्ट के महामंत्री इस समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
- महामंडलेश्वर आचार्य बजरंगदास महाराज (पीठाधीश्वर, श्री बालाजी सेवा धाम, श्री बालाजी, नागौर), श्री जी पी शर्मा (विधिवेत्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता, जयपुर), ट्रस्ट के संरक्षकगण, और पूर्व अध्यक्ष इस समिति की बैठकों में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेंगे।
- न्यास अध्यक्ष के द्वारा आवश्यकता अनुसार विशेष आमंत्रित व्यक्तियों को इस उच्च स्तरीय विचार समूह में मनोनीत किया जा सकेगा।
- इस विचार समूह में मनोनीत सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य ट्रस्ट प्रबंधकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित होंगे।
श्री सीताराम जोशी
संयोजक
श्री तुलसीराम उपाध्याय
सदस्य
प्रो. डॉ. ओ.पी. शर्मा
सदस्य
श्रीमती राधा सतीश पंचारिया
सदस्य